लखनऊ में सुदामा नाटक का मंचन:थर्ड विंग ने भक्ति, ज्ञान और कर्म योग पर आधारित प्रस्तुति दी

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे जी महाराज ऑडिटोरियम में थर्ड विंग संस्था ने ‘सुदामा’ नाटक का मंचन किया गया। यह प्रस्तुति भक्ति, ज्ञान और कर्म योग पर आधारित थी। नाटक का निर्देशन पुनीत अस्थाना और केशव पंडित ने किया, जबकि आकांक्षा श्रीवास्तव ने नृत्य निर्देशन संभाला। इसकी लेखिका और संगीत परिकल्पनाकार सरोज अग्रवाल रहीं। ‘सुदामा’ कथा ने दर्शकों को भगवान कृष्ण और सुदामा की गहरी मित्रता, भक्ति तथा कर्म के महत्व का संदेश दिया। मंचन में दिखाया गया कि कैसे द्वारिकापति कृष्ण वैभव और राजनीति के धनी थे, वहीं सुदामा निर्धनता से जूझते हुए भी असाधारण पुरुष थे। कथा का मुख्य दृश्य तब सामने आया जब श्रीकृष्ण ने अपने दरिद्र मित्र का नाम सुनते ही नंगे पांव दौड़कर उनका स्वागत किया। नाटक ने यह भी सिखाया कि केवल भक्ति से कामना पूरी नहीं होती, कर्म का साथ आवश्यक है। आनंदी अग्रवाल ने सुदामा और अलका सिंह ने कृष्ण का किरदार निभाया इस प्रस्तुति की एक विशेषता यह रही कि सभी पुरुष पात्रों का अभिनय महिलाओं ने किया। गृहणियों और कार्यरत महिलाओं ने मंच पर अद्भुत जीवंतता भरी। प्रमुख भूमिकाओं में आनन्दी अग्रवाल ने सुदामा और अलका सिंह ने कृष्ण का किरदार निभाया। केशव पंडित सूत्रधार की भूमिका में थे। अन्य कलाकारों में शालिनी अग्रवाल (धनीराम), रत्नांगी पंडित (आत्मा), निविधा अग्रवाल (बाबा), नंदिता पंडित (सुशीला), रोमा कपूर (रुक्मणी), अंजलि सचान (सत्यभामा), अधिराज अग्रवाल (ज्ञान), कैरा सिंह (विवेक), लावन्या सिंह (द्वारपाल) तथा प्रिशा और पावनी अग्रवाल (नृत्य एवं परिचारिका) शामिल थीं। द्वितीय सोपान 4 से 9 अक्टूबर से शुरू होगा यह आयोजन श्री राम कथा के प्रथम सोपान के रूप में किया गया । द्वितीय सोपान में 4 से 9 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे वृंदावन धाम के परम पूज्य विजय कौशल जी महाराज श्री राम कथा का रसपान कराएंगे। सहयोगी मंडल में विष्णु अग्रवाल, विनम्र अग्रवाल समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/oCecRn7