लखनऊ में संघ परिचय वर्ग का आयोजन:गायत्री मंदिर में स्वयंसेवकों को संघ की कार्यप्रणाली और शताब्दी वर्ष की जानकारी दी
लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित गायत्री मंदिर, लक्ष्मी मार्केट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परिचय वर्ग आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम संत रविदास नगर की श्रीराम बस्ती में संचालित छत्रपति शिवाजी साप्ताहिक मिलन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धर्म जागरण अवध प्रांत टोली के सदस्य मुरारी दास (महिरज ध्वज) ने स्वयंसेवकों को संघ का परिचय दिया। उन्होंने संघ की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के कार्यों की जानकारी दी। पंच परिवर्तन के नियमों पर विशेष चर्चा की गई संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर पंच परिवर्तन के नियमों पर विशेष चर्चा की गई। इनमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का भाव और नागरिक कर्तव्य शामिल हैं। कार्यक्रम में संघचालक संत रविदास नगर, राज नारायण और राजेश, गौ सेवा आयोग सदस्य बीरपाल, गौ सेवा अवध प्रांत सह संयोजक, भाग धर्म जागरण प्रमुख अशोक, नगर पर्यावरण संयोजक राम बहादुर और नगर सेवा प्रमुख रवींद्र उपस्थित रहे।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply