लखनऊ में विवाहिता फंदे से झूली:8 महीने पहले शादी हुई थी; पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया, पति गिरफ्तार
लखनऊ के चिनहट इलाके में एक विवाहिता फांसी के फंदे से झूल गई। कमरे में ही पति अचेत अवस्था में पड़ा मिला था। महिला अपने पति के साथ बुद्ध विहार सतरीख रोड स्थित बैजनाथ यादव के मकान में किराए पर रहती थी। दोनों की आठ महीने पहले शादी हुई थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात हुई थी। रूधौली बस्ती निवासी मोहम्मद सरीफ ने बताया-आठ महीने पहले बेटी नजमा की शादी मोहमदपुर खाला बाराबंकी निवासी समीम से करवाई थी। समीम विभूतिखंड इलाके में दर्जी का काम करता था। शादी के बाद से ही समीम बेटी को प्रताड़ित करता था। दुपट्टे से गला दबाकर मारा मंगलवार सुबह उन्हें जानकारी मिली की बेटी नजमा की हालत नाजुक है। सूचना पर लखनऊ पहुंचे तो मालूम हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई है। बेटी के शव को देखा तो उसके शरीर पर चोट के गहरे निशान थे। ऐसा लग रहा था कि उसको दुपट्टे से गला दबाकर मारा गया है। अक्सर करता था मारपीट सरीफ के मुताबिक दामाद समीम ने कुछ दिन पहले नजमा से बुरी तरह मारपीट की थी। इतना मारा था कि उसके गुप्तांगों में भी चोट आई थी। सोमवार की रात करीब 11 बजे अंतिम बार बात हुई थी तो मालूम हुआ कि चार-पांच लोग आए हैं। जिनके लिए चाय बना रही है। इसके बाद घर में क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का पता चलेगा इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया- पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी समीम को गिरफ्तार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में ऑनलाइन गेमिंग सुसाइड केस सुलझा:1 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार; ढाई लाख रुपए में खरीदा था बेड और एसी मोहनलालगंज पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग में पैसे गंवाने के बाद 14 साल के किशोर की आत्महत्या करने के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में झारखंड से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/5dVS3rM
Leave a Reply