लखनऊ में तापमान 36.4 डिग्री पहुंचा:सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा, आज भी परेशान करेगी उमस भरी गर्मी; बूंदाबांदी की संभावना

लखनऊ में सुबह से मौसम साफ है। 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हल्की ठंडी हवा चल रही है, लेकिन दिन भर उमस भरी गर्मी का दौर बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि राजधानी का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। लखनऊ में मंगलवार को सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 90% और न्यूनतम आर्द्रता 54% दर्ज की गई। सामान्य मौसम, शुष्क वातावरण मौसम विभाग का कहना है कि दिन में पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 14 सितंबर से पश्चिमी राजस्थान से वापसी हुई। इसके बाद 16 और 22 सितंबर को पश्चिम भारत के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट गया। उत्तर प्रदेश में पिछले 3-4 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। निचले वायुमंडल में शुष्क पछुआ/उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही हैं। इस वजह से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 1-2 स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़कर, पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क है। कई जगहों पर बूंदाबांदी होगी मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 24 सितंबर से पूर्वांचल के दक्षिणी और पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। यह निम्न दबाव क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तट पर केंद्रित है। 26 सितंबर तक बुंदेलखंड और प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में बारिश की संभावना है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर