लखनऊ में कांग्रेस की होर्डिंग, वोट चोर को दिखाया रावण:10 सिर भी बनाए; राहुल श्रीराम बनकर धनुष से तीर चला रहे

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के बाहर अनोखी होर्डिंग लगाई गई है। उसमें वोट चोर को रावण, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को भगवान श्रीराम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, EC चुनाव आयोग, CBI, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही को रावण का 10 सिर दिखाया गया है। भगवान श्रीराम के स्वरूप में राहुल गांधी इन सिरों पर तीर चलाते दिखाए गए हैं। NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने यह होर्डिंग लगवाई है। उनका कहना है कि राहुल गांधी ही महंगाई, जंगलराज, भ्रष्टाचार, ED, वोट चोर, EC चुनाव आयोग, CBI, बेरोजगारी, पेपर लीक और तानाशाही जैसे गंभीर मुद्दों से जनता को बचाएंगे। दशहरा के मौके पर लगाई गई होर्डिंग आर्यन मिश्रा की ओर से लगवाई गई यह होर्डिंग आज सुबह देखी गई। लोगों का कहना है कि दशहरा के मौके पर रात में होर्डिंग लगाई गई है। सुबह इस ओर से गुजरने वाले लोगों की इस पर नजर पड़ी। लोगों ने बड़ी उत्सुकता के साथ इसे देखा। कई लोगों ने मोबाइल में इसका फोटो और वीडियो भी बनाया। अजय राय बोले- रावण के 10 सिर में लिखे मुद्दे गंभीर हैं प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए कहा रावण के 10 सिर में जो मुद्दे लिखे गए हैं। वह बहुत ही गंभीर हैं। जितनी भी बातें लिखी गई हैं वह सही हैं और मौजूदा हालात को बयां कर रही हैं। इस समस्याओं से जनता परेशान हैं। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहा है, सरकार उसके खिलाफ कार्रवाई कर रही है। सोमन वांगचुक को ही देख लीजिए वह सरकार की असलियत और अडाणी की कारस्तानी सामने लेकर आईं। उनको बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार दिनोंदिन महंगाई बढ़ा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता ने होर्डिंग लगाकर जो भाव प्रकट किया गया है, वह बिल्कुल सही है। वोट चोरी से लेकर ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग तक महंगाई आज की डेट इतनी हो गई है कि लोग परेशान हैरान हैं। ————– यह खबर भी पढ़िए… डिप्टी सीएम के स्टाफ को इंस्पेक्टर ने पीटा:लखनऊ में क्राइम ब्रांच में तैनात है आरोपी; बेटों ने रॉड से मारा, बेटी से बदतमीजी की लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के कार्यालय में तैनात कर्मचारी रवींद्र शुक्ला पर जानलेवा हमला हुआ। नशे में धुत युवक ने उनकी कार को टक्कर मारी। उसके बाद बेटों के साथ मिलकर लोहे की रॉड से पिटाई कर दी। उनकी बेटी के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्रता की। आरोपी लखनऊ पुलिस की क्राइम ब्रांच में इंस्पेक्टर है। पूरी खबर पढ़ें

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/enh8x4C