लखनऊ में कल हुई थी बारिश, आज भी आसार:सामान्य से कम रहेगा तापमान, धूप-छांव की स्थिति बनी रहेगी
लखनऊ में सुबह से धूप-छांव की स्थिति है। ऐसा ही मौसम दिनभर बने रहने के आसार हैं। कल (सोमवार) को भी दोपहर बाद से रात में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई थी। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में बारिश की संभावना भी है। इस दौरान बादलों की गरज-चमक बनी रहेगी। दिन में 20 किलोमीटर तक हवा चलती रहेगी। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.5 फीसदी कम रहा। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 90 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज किया गया। दिन में 1.2 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई। दोपहर के समय में कई इलाकों में बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली। 3 दिन तक सामान्य रहेगा मौसम मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के पास नया चक्रवात बना रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से करीब 5.8 ऊपर है। इसके चलते उत्तर भारत का मौसम प्रभावित होगा। आज पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। लखनऊ की बात की जाए तो आने वाले कुछ दिनों तक अब मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। इस दौरान अगले 3 दिन तक मौसम साफ रहेगा। कई बार धूप-छांव की स्थिति भी रहेगी। सुबह के समय धुंध भी रह सकती है। ऐसे में अक्टूबर मध्य से गुलाबी ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। मानसून में हुई सामान्य से कम बरसात लखनऊ में 1 जून से 30 सितंबर तक 3 फीसदी कम बारिश हुई है। 4 महीने में 661.8 फीसदी बरसात हुई। जबकि सामान्य बारिश का औसत 683.2 मिलीमीटर है। राजधानी में शनिवार तक पिछले 24 घंटे में 17.4 मिली मीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 3.2 मिली मीटर है। यह सामान्य से 444 फीसदी अधिक है। 1 अक्टूबर से अभी तक 21.9 मिली मीटर बारिश हुई है। इस दौरान सामान्य बारिश का औसत 6.3 मिलीमीटर है। यह सामान्य से 253 फीसदी अधिक है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0h1EDgW
Leave a Reply