रुपए न देने पर की थी गर्भवती पत्नी की हत्या:लखनऊ में गुस्से में बांके से 7 वार में मार डाला, बचाते वक्त मां की कलाई कटी

लखनऊ की गुडंबा पुलिस ने गर्भवती पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी अंकुर को जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी नीलम से रुपए मांग रहा था। पत्नी के मना करने पर आग बबूला हो गया और कमरे में रखे बांके से हमला कर दिया। पत्नी बचने के लिए बाहर भाग रही थी तभी दरवाजे के पास ताबड़तोड़ कई वार किए जिससे पत्नी वहीं गिर गई। भंडारे के शोर में आवाज दब गई लेकिन मां फूलकुमारी बगल के कमरे में थी इसलिए पहुंच गईं। मां ने बचाने का प्रयास किया तो उसकी कलाई पर बांका मार दिया। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी हालत केजीएमयू में गंभीर बनी हुई है। परिवार ने बहू के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया है। घर में भंडारा चल रहा था मूलरूप से बाराबंकी जिले के फतेहपुर का रहने वाला अंकुश अपनी बहन चांदनी, पत्नी नीलम, मां फूलमती, भाई आकाश और पिता दिनेश के साथ दसौली गांव में राम सिंह के मकान में किराए पर रहता है। मकान मालिक राम सिंह ने बताया- घर में विश्वकर्मा पूजा का भंडारा चल रहा था। शाम करीब 5 बजे अंकुर ने पत्नी नीलम और मां फूल कुमारी पर बांके से हमला कर दिया। उन्होंने बताया- अंकुर ने गुस्से में मां और पत्नी के बांके से हाथ काट दिए। इसके बाद बहन चांदनी चीखते हुए बाहर की तरफ भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी होने पर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल आरोपी बेटे को पकड़ लिया। उसके हाथ से बांका छीनकर उसे कंट्रोल करने के लिए खंभे से बांध दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 2 महीने पहले ही किराए पर रहने आया था राम सिंह ने बताया- अंकुर करीब 2 महीने पहले ही मेरे मकान में परिवार के साथ शिफ्ट हुआ था। लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था। इससे पहले पिछले 10 साल से वह मेरे घर से 100 मीटर दूर दूसरी जगह किराए पर रह रहा था। इस दौरान झगड़े की कोई भी बात सामने नहीं आई थी। इसलिए उसे अपने यहां किराए पर रख लिया था। आज अचानक क्या हुआ, यह मुझे नहीं पता है। रुपयों के विवाद में हत्या मामले में एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों में आरोपी अंकुर अक्सर पैसे को डिमांड करता था। जिसके चलते मामूली विवाद होता था। बुधवार दोनों के बीच बात काफी बढ़ गई। जिसके बाद आरोपी अंकुर ने बांके से हमला कर दिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। —————- खबर ये है… लखनऊ में शादी के 9 महीने बाद पत्नी की हत्या : 8 माह की गर्भवती थी, मां को भी बांका मारा; लोगों ने खंभे से बांधा लखनऊ में एक युवक ने शादी के 9 महीने बाद बांके से पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी 8 महीने की गर्भवती थी। उसने अपनी मां पर भी बांके से हमला कर दिया। यह देख युवक की बहन चांदनी चीखते हुए घर के बाहर भाग भागी। शोर सुनकर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़ पड़े। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह बांका लहराते हुए सब पर हमला करने के लिए ललकारने लगा। किसी तरह एक व्यक्ति ने उसे पीछे से पकड़ा। फिर लोगों ने उसे दबोच लिया और खंभे से बांधकर कंट्रोल लिया। इसके बाद पुलिस बुलाकर सौंप दिया। (पूरी खबर पढ़िए)

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर