राष्ट्र सेवा, संस्कार-स्वाभिमान के पथ पर चलका 100 साल पूरे:सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख बोले- स्वयंसेवक मातृभूमि की सेवा को परम धर्म मानता है
बहराइच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस और शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर सहित विभिन्न विकास खंडों में पथ संचलन निकाला गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने रक्तदान भी किया। नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। नगर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में एकत्र स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सह प्रांत व्यवस्था प्रमुख राम लखन ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्र सेवा, संस्कार और स्वाभिमान के पथ पर चलते हुए 100 वर्ष पूरे किए हैं। उन्होंने बताया कि संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक मातृभूमि की सेवा को अपना परम धर्म मानता है।इसके बाद स्वयंसेवकों का पथ संचलन गुरु नानक चौक, छावनी चौराहा, घंटाघर और छोटी बाजार होते हुए महाराज सिंह इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। महसी में आयोजित कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं प्रांत सामाजिक समरसता संयोजक राजकिशोर ने समाज में स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संघ समाज को जोड़ने, जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना करने और कुरीतियों को दूर करने का कार्य कर रहा है। पयागपुर में विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 100 वर्षों से निरंतर समाज जागरण का कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी संघ के स्वयंसेवक भारत को विश्व का नेतृत्व करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/hsbedTG
Leave a Reply