राम बारात में उमड़ा जनसैलाब:फर्रुखाबाद में आदर्श रामलीला मंडल की शोभायात्रा, गणेश से लेकर काली तक की झांकियां

फर्रुखाबाद में श्री आदर्श रामलीला मंडल ने बुधवार की रात को श्री राम बारात शोभायात्रा निकाली। भारतीय महाविद्यालय से शुरू हुई बारात में भगवान राम दूल्हे के रूप में नजर आए। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश का रथ था। लोगों ने गणेश जी से मोदक प्रसाद लिया। बारात में भगवान शंकर, हनुमान, सूर्य देव, मां सरस्वती, भैरव, मां कालरात्रि, परशुराम, खाटू श्याम, माता दुर्गा और बांके बिहारी की झांकियां शामिल थीं। 8 तस्वीरें देखें… मां काली का अखाड़ा अपने करतब दिखाकर लोगों को रोमांचित कर रहा था। घोड़े पर सवार भगवान राम और उनके भाइयों लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। बारात का रूट बारात चौक से शुरू होकर नेहरू रोड, घुमना बाजार, नितगंजा, महावीर गंज द्वितीय और स्टेट बैंक होते हुए चौक तक पहुंचा। फिर किराना बाजार, पक्का पुल और नाला मछरट्टा होते हुए भारतीय महाविद्यालय स्थित लीला प्रांगण में समाप्त हुआ। शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे और विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में लोग भगवान राम का स्वागत करने के लिए उमड़े। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर