रामलीला के मंच पर कलाकारों ने किया फिल्मी डांस:बड़ौत में समिति के पदाधिकारी भी दिखे, कहा- कुछ गलत नहीं हो रहा

दोघट में श्री प्रेम मंडल रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला विवादों में आ गई है। यहां 23 वर्षों के बाद रामलीला का मंचन शुरू हुआ था। स्थानीय लोगों में इस आयोजन को लेकर उत्साह था। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कलाकार मंच पर फिल्मी गानों पर नृत्य करते दिख रहे हैं। कलाकारों ने ‘टुकुर-टुकुर देखते हो क्या’ और ‘तेरी सूरत देख लोग तुझे पहचानेंगे’ जैसे गानों पर नृत्य किया। इस वीडियो ने रामलीला मंचन की पवित्रता पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार नृत्य के समय रामलीला समिति के कुछ पदाधिकारी भी मौजूद थे। विवाद बढ़ने पर रामलीला समिति के प्रतिनिधि विनोद कुमार गुप्ता ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि मंचन पूरी तरह धार्मिक और परंपरागत तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने फिल्मी गानों पर नृत्य की बात से इनकार किया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर