रामलला के दर्शन कर भावुक हुए इंग्लैंड के मेयर:राज मिश्रा बोले- यह जीवन का सबसे सौभाग्यपूर्ण क्षण, यूपी में करेंगे 2500 करोड़ का निवेश
अयोध्या पहुंचे इंग्लैंड के वेलिंगबोरो शहर के मेयर राज मिश्रा ने गुरुवार को रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और पार्षदों ने उनका भव्य स्वागत किया। उनके साथ इंग्लैंड से 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी अयोध्या आया था। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में राज मिश्रा ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सौभाग्यपूर्ण क्षण है। जब से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है, तब से वे दर्शन की प्रतीक्षा कर रहे थे। देर से आने पर उन्होंने भगवान रामलला से क्षमा भी मांगी। पीएम और सीएम की सराहना किया राज मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की सराहना की। कहा कि पीएम मोदी सिर्फ भारत के नहीं, बल्कि विश्व के नेता हैं। सीएम योगी प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है। अयोध्या विश्व की सबसे सुंदर नगरी बनेगी। यूपी में 2500 करोड़ रुपए का निवेश राज मिश्रा बताया कि वह उत्तर प्रदेश में 2500 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रहे हैं। यह निवेश एआई डेवलपमेंट सॉल्यूशन प्रोजेक्ट के तहत होगा, जिससे करीब 3000 लोगों को रोजगार मिलेगा। विदेशों में बसे भारतीयों के लिए अयोध्या आना अब गर्व का विषय बन गया है। राज मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के निवासी हैं।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Jo75Ush
Leave a Reply