रामगंगा तट पर स्वच्छता अभियान:मुरादाबाद में 172वें सप्ताह में 1500 किलो कचरा इकट्‌ठा, नवरात्रि से पहले साफ किया घाट

मुरादाबाद में वर्ल्ड क्लीनअप डे पर परिवर्तन “दी चेंज” संस्था ने काली माता मंदिर, लालबाग स्थित रामगंगा तट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में वन विभाग की टीम, मुरादाबाद इंटर कॉलेज के छात्र और 09 यूपी गर्ल्स बटालियन दयानंद डिग्री कॉलेज की कैडेट्स ने हिस्सा लिया। वर्क संस्था और परिवर्तन संस्था के स्वयंसेवक भी इस अभियान में शामिल हुए। संस्था के अध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि रामगंगा स्वच्छता अभियान सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यह अभियान 172वें सप्ताह में पहुंच चुका है। स्वच्छता अभियान के दौरान 1500 किलोग्राम से अधिक प्लास्टिक और गैर-गलनशील कचरा इकट्ठा किया गया। नगर निगम की मदद से इस कचरे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। नवरात्रि से पूर्व रामगंगा तट को स्वच्छ बनाने का यह प्रयास किया गया। कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भागीदारी की।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर