यूपी में लौटते मानसून ने पूरा किया बारिश का कोटा:हल्की ठंड की शुरुआत, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में इस बार लौटते मानसूनी सीजन में खूब बारिश हुई। पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक में जमकर बरसात देखने को मिली। इसकी वजह से मानसून सीजन में बारिश का कोटा पूरा हो गया। वैज्ञानिक भाषा में इसे पोस्ट मानसून बारिश कहते हैं। मानसून सीजन में ( 1 जून से 30 सितंबर) तक औसत 701.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि 1 से 10 अक्टूबर के बीच राज्य में 42.3 मिमी बारिश हुई। यानी पूरे सीजन में कुल 743.9 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश 746.2 के लगभग बराबर है। मानसून के चार महीने में प्रदेश के 13 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई, जबकि 30 जिलों में कोटे से सामान्य बारिश दर्ज की गई। ऐसे में जानते है कि आगामी दिनों में मौसम कैसा रहेगा? पूरे मानसून सीजन में कितनी बारिश हुई ? किन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश हुई ? पिछले पांच सालों में मानसून की स्थिति कैसी रही और फसलों पर इसका क्या असर पड़ेगा? इसके बारे में विस्तार से रिपोर्ट पढ़िए… ज्यादा बारिश की वजह
एटा उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में आने के बावजूद कभी-कभी पूर्वी या पश्चिमी मोड़ वाली मानसूनी हवाएं इस क्षेत्र में अधिक नमी लेकर आती हैं, जिससे बारिश बढ़ जाती है। कभी-कभी उत्तर भारत में बना लो प्रेशर या पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एटा के ऊपर से गुजरते समय वहां भारी बारिश कर देता है। मानसून में 5 जिलों में हुई सामान्य से ज्यादा बारिश
उत्तर प्रदेश में 1 जून से लेकर 30 सितंबर तक एटा, संभल, हमीरपुर, बिजनौर और फिरोजाबाद में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, जुलाई में बारिश की कमी रही, लेकिन ये कमी अगस्त में दूर हो गई। एटा में हर बार की तरह ज्यादा बारिश हुई। सामान्य से कम बारिश दर्ज
उत्तर प्रदेश में पिछले कई साल से सामान्य से कम बारिश दर्ज की जा रही है। अगर बीते 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 2022 में सबसे कम बारिश दर्ज की गई थी। जब सामान्य से करीब 29 फीसदी कम बारिश हुई थी। इसके बाद 2023 में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश हुई। वहीं, साल 2024 में इसमें कोई खास अंतर नहीं देखा गया। आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
उत्तर प्रदेश में मानसून लगभग खत्म हो गया है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार वहीं प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून वापस लौट गया है, केवल दक्षिण-पूर्वी जिलों (बलिया, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर) में अभी पूरी तरह नहीं लौटा है। अगले 48 घंटों में बाकी प्रदेश में भी मानसून के लौटने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रभारी अतुल कुमार बताते हैं कि उत्तर प्रदेश में 11 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना है और इस दौरान किसी भी हिस्से में बारिश नहीं होगी। 12 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा, वहीं पूर्वी यूपी में भी मौसम शुष्क बना रहने के आसार हैं। 13 और 14 अक्टूबर को भी पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ मनोज श्रीवास्तव के अनुसार पूरे प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा। बारिश का मौसम खत्म हो चुका है और अब सुबह-शाम की ठंड शुरू हो गई है। धीरे-धीरे तापमान ठंड की तरफ बढ़ रहा है। …………………………………. ये खबर भी पढ़ें… हापुड़ में युवक ने निगले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश, 4-6 कप पेट में आराम से समा सकते हैं; बच्चों के मिट्टी खाने से कितना अलग? हापुड़ में 40 साल के सचिन ने नशे के गुस्से में 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निगल लिए। पेट में दर्द बढ़ने पर अस्पताल पहुंचा। वहां 5 घंटे चली सर्जरी के बाद यह खतरनाक सामान बाहर निकाला गया। अब युवक सुरक्षित है। लेकिन, यह मामला मेडिकल साइंस के लिए भी बेहद हैरान करने वाला साबित हुआ। सवाल है कि कोई इंसान कैसे चम्मच, टूथब्रश और पेन जैसी चीजें निगल लेता है? इतनी बड़ी-बड़ी और कठोर चीजें पेट में कैसे समा सकती हैं? पेट और आंतों की संरचना कितनी जगह दे सकती है कि 60 से ज्यादा चीजें अंदर चली जाएं? मेडिकल साइंस में इस तरह की घटनाओं को किस तरह दर्ज किया जाता है? पढ़िए पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pbd4OWs
Leave a Reply