यूपी की 2 बड़ी रियासतों का रसूख दांव पर:लखनऊ में राजा बलरामपुर और केंद्रीय मंत्री के बीच टक्कर, ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन का चुनाव

उत्तर प्रदेश की दो सबसे बड़ी रियासतों में शुमार, बलरामपुर राजघराना और मनिकापुर राजघराना आज लखनऊ में एक बार फिर आमने-सामने है। करीब 165 साल पुराने संस्थान की बागडोर अपने हाथ में लेने के मकसद दोनों के वर्तमान वारिसों के बीच वर्चस्व की लड़ाई है। बलरामपुर एस्टेट की तरफ से जयेंद्र प्रताप सिंह दावेदार हैं। जबकि मनिकापुर एस्टेट की तरफ से खुद केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने मोर्चा संभाल रखा है। 300 से ज्यादा वोटर बने भाग्यविधाता इस चुनाव में वोट करने वालों में कुल 322 राजा और तालुकेदार है। इनमें कई आज के दौर में भी सियासी दिग्गज है। खुद केंद्रीय मंत्री अध्यक्ष पद के दावेदार है। वहीं, योगी सरकार के मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी वोटर हैं। इसके अलावा राज्य सभा सदस्य संजय सेठ भी वोटर हैं। मनिकापुर के राजा आनंद सिंह के निधन से पद हुआ था खाली इसी साल बीते 6 जुलाई को पूर्व मंत्री और मनिकापुर के राजा आनंद सिंह के निधन से यह पद खाली था। अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर कई बार बात उठी तो पहले सबकी सहमति से निर्विरोध अध्यक्ष पद को लेकर प्रयास हुए। पर जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्ष खुलकर आमने सामने आ गए। 165 साल पुराना है इतिहास साल 1860 में ब्रिटिश इंडिया एसोसिएशन नाम की इस का संस्था की स्थापना हुई थी। बलरामपुर एस्टेट के दिग्विजय नाथ ने इसकी स्थापना की थी। उर्दू में इसका नाम ‘अंजुमने ए हिंद’ दिया गया था। दावा ये भी हैं कि इसे अंग्रेजों के टाइम से पहले मुगल शासन के दौरान ही अवध के नवाब से मान्यता हासिल हुई थी। इसमें अवध के 14 जिलों के महाराजा, राजा और तालुकदार शामिल है। ये वहीं संस्था है जो लखनऊ के कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज की मैनेजमेंट कमेटी तय करती है। दिलचस्प बात ये है कि इनमें क्षत्रियों के अलावा ब्राह्मण, कायस्थ, खत्री और मुस्लिम समुदाय के भी कई राजा और तालुकेदार शामिल हैं। ऐसे में मामला बेहद रोचक है और दोनों पक्ष के खुलकर आमने और सामने होने से कांटे की टक्कर होनी तय है। वोटिंग के बाद शाम को होगी काउंटिंग चुनाव प्रभारी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि बलरामपुर रियासत के जयेंद्र सिंह और मनिकापुर एस्टेट के कीर्ति वर्धन सिंह के बीच अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू होगी। शाम 4 बजे तक चलेगी। इसके बाद काउंटिंग होगी। उम्मीद है कि एक से डेढ़ घंटे में नतीजे आ जाएंगे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/0ZoxF1k