यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी एनकाउंटर में अरेस्ट, पैर में गोली लगने से घायल
आजमगढ़ में पुलिस ने गुरुवार देर रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इसके ऊपर 25000 हजार का इनाम था। आरोपी के खिलाफ 30 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश का नाम आदिल पुत्र निजामुद्दीन है। आरोपी के कब्जे से तमंचा कारतूस और 2000 रुपए नकद के साथ-साथ एक अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। अभियुक्त के खिलाफ अवैध हथियार रखने, चोरी लूट डकैती गौ तस्करी गोवध करने के आरोप थे। इसके साथी आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… सहारनपुर में विजयादशमी पर इमरान मसूद बोले- सत्य पर असत्य की जीत का पर्व, क्रिकेटरों को जीत पर बधाई नहीं दूंगा सहारनपुर में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। 61 स्थानों में रावण के पुतलों का दहन किया गया। इनमें शहर के 35 और देहात के 26 स्थान शामिल रहे। मेले और शोभायात्राओं में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। वहीं, रेलवे कॉलोनी में हुए दशहरा पर्व पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा- विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का है। जैसे श्रीराम ने असत्य रूपी रावण पर जीत हासिल की थी। वैसे ही हमें इस पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए। जिससे एक-दूसरे में सद्भाव की स्थिति पैदा हो। पढ़ें पूरी खबर…
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/38E5PDe
Leave a Reply