यमुना में मछली पकड़ते समय किशोर डूबा:दोस्तों ने बचाने की कोशिश की पर नाकाम; गोताखोरों की तलाश जारी

फिरोजाबाद में यमुना नदी में मछली पकड़ने के दौरान शुक्रवार को एक 17 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब किशोर अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे मछली पकड़ रहा था। पुलिस और पीएसी के गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। थाना टूंडला क्षेत्र के गांव मेहरी निवासी श्रीकांत अपने साथी राजकुमार, शिवम और अजीत के साथ थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव नगला नंदा के पास यमुना नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली पकड़ते समय श्रीकांत अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद वे भागकर गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर जुटी भीड़, देर शाम तक नहीं मिला सुराग सूचना मिलते ही सीओ अंबरीश कुमार और थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक श्रीकांत का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटनास्थल पर परिजन और ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही। परिवार में अकेला बेटा था श्रीकांत श्रीकांत अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। करीब पांच साल पहले पिता की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद वह मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा ने बताया कि पीएसी के गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है और रात तक तलाश जारी रहेगी।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/2KG0lxn