यमुना एक्सप्रेसवे पर तीन वाहनों की टक्कर:मैजिक पलटी, थार में फंसा युवक; तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर
मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 118 के पास सुबह एक हादसा हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रहे तीन वाहनों की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। एक्सप्रेसवे पर आगे चल रही मैजिक गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रही थार गाड़ी भी दोनों वाहनों से टकरा गई। टक्कर में मैजिक गाड़ी पलट गई। थार गाड़ी में आगे बैठा युवक वाहन में फंस गया। यमुना एक्सप्रेसवे पेट्रोलिंग वाहन और थाना महावन पुलिस मौके पर पहुंची। एक्सप्रेसवे कर्मी भारत कुमार फामा और अमित चौधरी ने फंसे युवक को निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा। पुलिस ने अन्य घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने वाहनों को यार्ड में खड़ा करवाया। थाना महावन पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस वाहन चालकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply