मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई अपनी क्रिएटिविटी:सांस्कृतिक चेतना शक्ति के कार्यक्रम में हाथों में उकेरे रंग, सुहानी को मिला पहला स्थान

प्रयागराज में विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की शाखा सांस्कृतिक चेतना शक्ति ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम कला को बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण और भारतीय संस्कृति के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। इस प्रतियोगिता में बालिकाओं और महिलाओं ने अपनी क्रिएटिव कलाओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में विभाजित थी जिनमें जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग परिणाम में प्रथम स्थान: सुहानी प्रजापति द्वितीय स्थान: सान्वी निषाद तृतीय स्थान: तनु श्रीवास्तव रनर-अप: शगुन सोनी एवं मानसी भारती सराहनीय प्रदर्शन: सरस्वती पांडे, शीला राजपूत, अंजु त्रिपाठी, संध्या मिश्रा। सीनियर वर्ग परिणाम में प्रथम स्थान: फरहीन खान द्वितीय स्थान: स्वीटीतृतीय स्थान: सिमरनसभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान वितरण और मुख्य अतिथि विजेताओं को सम्मानित करने के लिए ब्लेज़ चिल्ड्रेन स्कूल की प्रधानाचार्य जूही जायसवाल एवं टीम ने कार्यक्रम में उपस्थिति दी। प्रधानाचार्य ने कहा ऐसे सांस्कृतिक आयोजन न केवल कला के प्रति रुचि जागृत करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास, रचनात्मकता और भारतीय मूल्यों का विकास भी करते हैं। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक चेतना शक्ति की अध्यक्ष पूनम तिवारी के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर विश्व जनचेतना ट्रस्ट भारत की मुख्य टीम से डॉ. राहुल शुक्ल ‘साहिल’ (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष),साकिब सिद्दीकी ‘बादल’ (प्रदेश अध्यक्ष),संध्या कनौजिया (अध्यक्ष – युवा चेतना शक्ति),मिथिलेश विश्वकर्मा, कान्तिप्रभा शुक्ला, अन्नु विश्वकर्मा, प्रीति श्रीवास्तव, आरती पाल, राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी, सोनी त्रिपाठी, गरिमा शुक्ला, सोनी विश्वकर्मा, एवं अन्य सक्रिय सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/yUAid7w