मेरठ में रजवाहे से मिला व्यक्ति का शव:पुलिस ने मृतक को बाहर निकलवाकर मोर्चरी भेजा, शिनाख्त जारी

मेरठ के टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना में एक रजवाहे से अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खेतों में काम कर रहे लोगों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को रजवाहे से बाहर निकलवाकर मोर्चरी भिजवा दिया। मलियाना स्थित रजवाहे में शव मिलने की जानकारी राहगीरों ने डायल 112 को दी। शव पानी में बुरी तरह फूला हुआ था, जिससे लग रहा था कि यह कई दिनों से पानी में पड़ा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे छोटे हाथी वाहन से मोर्चरी भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष आंकी जा रही है। शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है और उसे मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/wlHOc3N