मेरठ में मां-बेटे के आत्मदाह प्रयास के बाद एक्शन:प्रीत विहार कॉलोनी में हाईगेज लगाने पहुंची निगम टीम, नाराज व्यापारियों ने सौंपी दुकानों की चाबियां

मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर मां-बेटे ने कमिश्नर कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया था। प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का संज्ञान लिया, और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर निगम की टीम कॉलोनी में हाईगेज लगाने के लिए देर शाम पहुंची। लेकिन व्यापारियों ने नगर निगम की टीम का जमकर विरोध किया। उन्होंने नगर निगम के अधीक्षण अभियंता सतीश चंद को अपने प्रतिष्ठानों की चाबी सौंप दी। कमिश्नर ऑफिस पर किया था आत्मदाह का प्रयास
विक्रम और उनकी मां शकुंतला ने मंगलवार सुबह 11:15 बजे कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर पहुंचकर खुद पर तेल डाल लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। विक्रम का आरोप है कि 3 अगस्त को उनकी भतीजी की कॉलोनी में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई। कॉलोनी में भारी वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए हाईगेज लगाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। विक्रम ने निगम अधिकारियों पर व्यापारियों से मिलीभगत कर भारी वाहनों को जानबूझकर कॉलोनी में प्रवेश कराने का आरोप लगाया था। अधिकारियों की फटकार के बाद एक्शन में नगर निगम की टीम
घटना के बाद नगर निगम की टीम तत्काल एक्शन में आई। टीम कॉलोनी में हाईगेज लगाने पहुंची। हालांकि, स्थानीय व्यापारी इस कार्रवाई से नाराज दिखे। उन्होंने विरोध स्वरूप अपने प्रतिष्ठानों की चाबियां नगर निगम के अधीक्षण अभियंता को सौंप दीं। व्यापारियों का कहना है कि हाईगेज लगने की वजह से उनके कारोबार ठप हो जाएंगे। कहा कि पहले प्रशासनिक टीम सर्व करा लें। वें भी विक्रम की भतीजी के साथ हुई घटना से दुखी हैं। नाराज व्यापारी महापौर का करेंगे घेराव
व्यापारियों का कहना है कि उनके द्वारा भी सरकार को टैक्स दिया जाता है। विक्रम की भतीजी के साथ जो घटना हुई है, वें प्राइवेट कार चालक से हुई है। एक कर चालक की सजा सभी व्यापारी को नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा ही रवैया नगर निगम का रहा तो वह महापौर का घेराव करेंगे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर