मेरठ में महिला की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप:मायके वालों ने कहा- नंद को बच्चा गोद न देने से ससुरालियों ने मारा
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी में ममता नाम की एक महिला की मौत हो गई। महिला का पति वकील का मुंशी है।महिला के पति, ससुराल वालों का कहना है कि इलेक्ट्रिक प्रेस से करंट लगने के कारण ममता की मौत हुई है।
ममता के मायकेवालों ने इसे हत्या बताया है। उनका आरोप है कि बेटी के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है। सूचना पर सीओ सिविल लाइन और थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पहले यह 3 तस्वीर देखिए… अब पूरा मामला जानिए शेरगढ़ी में रहने वाला मुकुल एक वकील का मुंशी है। मुकुल की शादी 2020 में मेरठ जागृति विहार की रहने वाली ममता के साथ हुई थी। दोनों के 2 बेटे हैं। शनिवार देर शाम ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुकुल व उसके घरवालों ने ममता के मायके में इसकी सूचना दी। सूचना पर ममता के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे। उन्होंने वहां पुलिस बुला ली। मायके वालों का आरोप है कि ससुरालियों और पति मुकुल ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। ममता घर पर ही सिलाई सेंटर चलाती थी। कपड़े सिलने का काम करती थी। पिछले एक साल से उसका पति बेरोजगार था, इसलिए वह खुद ही काम करती थी। नंद को बच्चा देने से किया था इंकार ममता के भाई बंटी ने बताया कि मेरी बहन को बिजली की प्रेस से करंट लगने से मौत की बात हमें बताई गई। जबकि प्रेस से करंट लगने से किसी की मौत नहीं होती। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने मेरी बहन की हत्या की है। हत्या का कारण उसकी नंद का बच्चा न होना है। बंटी ने बताया कि ममता की नंद के बच्चे नहीं है। बच्चा न होने के कारण वो परेशान है। इसलिए ससुरालवाले चाहते थे कि मेरी बहन उसे अपना एक बेटा दे दे। दो महीने से कर रहे हत्या की प्लानिंग बंटी ने बताया कि- वो कई बार मेरी बहन से कह चुके कि अपना बेटा नंद को दे दे। लेकिन मेरी बहन से अपना बच्चा देने से इंकार कर दिया। इसी बात से चिढ़कर मेरी बहन की सास मुनेश, ससुर महेश, अंकुर देवर, पति मुकुल सभी शामिल हैं। ये लोग मेरी बहन को बहुत परेशान करते थे। उसकी ज्वैलरी भी छीन ली थी। आरोप लगाया कि पिछले दो महीने से मेरा जीजा और उसके घरवाले बहन को मारने की साजिश रच रहे थे। वो मौके के इंतजार में थे। आज उन्हें ये मौका मिला और उन्होंने बहन की हत्या कर दी है। एसी का पानी बिखरा हुआ था मायके वालों ने पुलिस को बताया कि ममता के पति ने उसके पिताजी को फोन कर उसके करंट से मौत की सूचना दी थी। सूचना पर ममता की मम्मी, पापा, भाई मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो ममता की लाश नीचे पड़ी थी। पास ही एसी का पानी बिखरा हुआ था। मृतका के भाई ने कहा कि एसी का पानी जबरन बिखेरा गया, ताकि हमें लगे कि ममता करंट लगने से मरी है। पुलिस मौके पर पहुंची
सीओ सिविल लाइन अभिषेक ने बताया कि मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। महिला के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उसकी भी जांच की जा रही है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/ZfIwOR9
Leave a Reply