मेरठ के सलावा में अवैध मकानों पर चला बुलडोजर:2 दिन पहले ठाकुरों, मुसलमानों में हुआ था विवाद

सरधना के सलावा में अवैध मकानों पर बुलडोजर चल रहा है। मकानों के बाहर के हिस्से को बुलडोजर से ढहाया जा रहा है। बता दें कि यहां दो दिन पहले ठाकुरों और मुसलमानों में मछली पकड़ने की बात कहकर विवाद हुआ था। इस झगड़े में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। आमने सामने लाठियां चली थीं। बुधवार को दिन भर डीएम, एसएसपी गांव में बैठे रहे और पूरे गांव में माहौल संभालने के लिए भारी पुलिसबल को तैनात किया गया था। पीएसी भी लगाई गई थी। इसके बाद यहां दो मकानों के अवैध हिस्से को बुलडोजर से तोड़ा जा रहा है। इन आठ लोगों को भेजा जा चुका जेल आरिफ, सत्तार, अबरार, नाजिम, फुरकान, उस्मान, सलमान और रिहान को जेल भेज दिया गया। डीएम डॉ. विजय कुमार सिंह का कहना है कि अशांति फैलाने वाले तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिमों ने लगाया एकतरफा कार्रवाई का आरोप सलावा गांव में संघर्ष के बाद मुस्लिम पक्ष ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला उस्मानी पुत्री अबरार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पुलिस ने न केवल उनके साथ मारपीट करने वालों को छोड़ा, बल्कि उल्टे उन्हीं के परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मौके पर एसडीएम सरधना और सीओ सरधना आशुतोष भी पहुंचे हैं। वहीं ठाकुर बिरादरी के काफी लोग भी मौके पर इकट्‌ठा हो गए। मांग उठाने लगे कि मुसलमान आरोपियों के घरो ंको पूरी तरह ध्वस्त किया जाए। उनके घरो ंपर बुलडोजर चलाया जाए। इसके बाद पुलिस उन लोगों को समझाने में जुटी रही लेकिन राजपूत बिरादरी के लोग जिद पर अड़े रहे।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर