मेरठ के आरजी इंटर कॉलेज महिलाओं रोग को लेकर व्याख्यान:वैद्य ब्रजभूषण ने कहा छात्राओं को खान-पान सुधारने और योग करने की सलाह दी

नेशनल आयुर्वेद डे (23 सितंबर) के उपलक्ष्य में शनिवार को रघुनाथ इंटर कॉलेज में महिलाओं के स्वास्थ्य और जीवनशैली पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। इसमें वैद्य ब्रजभूषण शर्मा, राष्ट्रीय गुरु और राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ (आयुष मंत्रालय, भारत सरकार) से जुड़े विशेषज्ञ, मुख्य वक्ता रहे। ब्रजभूषण शर्मा ने छात्राओं को खान-पान, योग और दिनचर्या के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि इस साल आयुर्वेद दिवस का 10वां आयोजन है और इसके तहत 16 सितंबर से 23 सितंबर तक देशभर में विशेष कार्यक्रम चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज की बदलती जीवनशैली में महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या हीमोग्लोबिन की कमी और एनीमिया है। आयुर्वेद में इसके समाधान के लिए लोह भस्म, नवायन्दु लोहासव, आरोग्य वर्धिनी वटी और अश्वगंधा जैसी औषधियां उपयोगी हैं। इनके सेवन से न केवल रक्त की कमी दूर होती है, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। पीसीओडी और मासिक धर्म संबंधी विकारों पर बोलते हुए शर्मा ने कहा कि ये समस्याएं आज तेजी से बढ़ रही हैं। आयुर्वेद में इसके लिए भी कारगर औषधियां मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि देश के बड़े स्त्री रोग विशेषज्ञ भी कई आयुर्वेदिक उत्पादों को अपने प्रिस्क्रिप्शन में शामिल करते हैं। उन्होंने दो प्रमुख दवाओं का जिक्र किया— ब्रजभूषण शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर देशभर में आयुर्वेद और योग से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे आधुनिक जीवनशैली के साथ आयुर्वेदिक पद्धति को अपनाएं, ताकि स्वस्थ और संतुलित जीवन जी सकें।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर