मुस्कान-साहिल ने किया प्राइवेट वकील:मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में एक ही लॉयर लड़ेगा दोनों आरोपियों का केस
मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आता दिख रहा है। इस हत्याकांड में अपना केस लड़वाने और सजा से बचने के लिए आरोपी मुस्कान-साहिल ने अब नया वकील कर लिया है।
जेल प्रशासन की मानें तो मुस्कान-साहिल ने अपने लिए एक निजी वकील हायर किया है। ये वकील दोनों का केस लड़ेगा। हालांकि ये वकील कौन है इसका नाम अभी सामने नहीं आया है। सरकारी वकील से संतुष्ट नहीं हैं मुस्कान-साहिल
पति सौरभ की अपने प्रेमी साहिल के साथ हत्या कराने वाली मुस्कान इस समय जेल में हैं। मुस्कान के साथ उसका प्रेमी साहिल भी सौरभ की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं। दोनों का केस मेरठ जिला जज के यहां ट्रायल पर चल रहा है। लगातार इसमें सुनवाई हो रही हैं। मुस्कान-साहिल ने जेल प्रशासन से अपने लिए सरकारी वकील मांगा था। उनकी अर्जी के बाद दोनों को सीनियर एडवोकेट रेखा जैन मिली हैं। जो लगातार मुस्कान-साहिल का केस लड़ रही हैं। कोर्ट में पैरवी कर रही हैं। जेल से बाहर आने को चल रहा प्रयास
लेकिन अब मुस्कान और साहिल का परिवार इस पैरवी से संतुष्ट नहीं है। ये लोग अपने लिए एक सीनियर प्राइवेट लॉयर करना चाहते हैं। इसके लिए पहल साहिल के परिवार ने की है। साहिल के परिवार ने इलाहाबाद या लखनऊ में किसी निजी वकील को केस लड़ने के लिए हायर किया है। जो इस मुकदमे में उनकी मदद करेगा। दोनों को जेल से बाहर लाएगा। मुस्कान साहिल ने किया एक वकील
मेरठ जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि मुस्कान, साहिल दोनों ने अपने लिए एक निजी वकील हायर किया है। बताया जा रहा है कि दोनों को ही सरकारी वकील अपना केस लड़ने के लिए दिया गया है। लेकिन दोनों रेखा जैन से संतुष्ट नहीं है। इसलिए अब संयुक्त रूप से निजी वकील किया है। जो दोनों का केस लड़ेगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान-साहिल ने संयुक्त रूप से उच्च न्यायालय में एक वकील कर लिया है। अपना केस निजी वकील से लड़ रहे हैं। साहिल ने वकील किया है जो दोनों का केस लड़ेगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/xKZ7M2f
Leave a Reply