मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दंगल का आयोजन:पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, नेता जी के पसंदीदा दांव “धोबी पछाड़” का प्रदर्शन

समाजवादी आंदोलन के पुरोधा, पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को संगम की पवित्र रेती पर अखाड़े की परंपरा जीवंत हो उठी। समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित “दंगल” कार्यक्रम में देशभर के नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाए। अखाड़े में जहां मिट्टी की महक थी, वहीं चारों ओर समाजवाद और शक्ति का उत्साह झलक रहा था। पहलवानों ने जब सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पसंदीदा दांव “धोबी पछाड़” का प्रदर्शन किया तो पूरा संगम क्षेत्र तालियों और हूटिंग से गूंज उठा। दर्शकों में जोश और उत्साह का ऐसा माहौल बना कि हर कुश्ती पर नारेबाजी और जयकारे गूंजते रहे। दंगल का आयोजन समाजवादी परंपरा के उस मूल भाव को समर्पित था। जिसमें खेल, मेहनत और संघर्ष को सम्मान दिया जाता है। आयोजकों ने बताया कि नेताजी (मुलायम सिंह यादव) का जीवन कुश्ती से प्रेरित रहा और यह दंगल उनकी उस विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। संगम की रेती पर सजे इस विशाल आयोजन में हजारों की संख्या में लोग जुटे। अखाड़े में जहां ताकत और तकनीक की टक्कर हुई। वहीं बाहर समाजवादी झंडों और नारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम का समापन नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम में सपा नेता संदीप यादव, पूर्व विधायक संत्यावीर मुन्ना सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, बिहार, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि हरियाणा की महिला पहलवानों ने भी अखाड़े में उतरकर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। सपा नेता संदीप यादव इलाहाबाद (प्रयागराज) में नेताजी की पुण्यतिथि पर संगम किनारे, जहाँ उनका अस्थि विसर्जन हुआ था, वहीं दंगल आयोजित किया गया है। नेताजी को कुश्ती से बहुत प्रेम था। उनकी याद में यह आयोजन किया गया। उन्होंने धोबी पछाड़ दांव का ज़िक्र करते हुए कहा कि नेताजी ने इसी तरह से समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ाया और देश की राजनीति में बदलाव लाए।
​दंगल में हरियाणा, दिल्ली, भदोही, मिर्ज़ापुर और अन्य कई ज़िलों के पहलवान आए हैं। इस कुश्ती के माध्यम से 2027 में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया है। देखिए तस्वीरें…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/SJGyTzY