मुगलसराय: जोगबनी-ईरोड के बीच रवाना होगी अमृत भारत एक्सप्रेस:25 सितंबर से हर हफ्ते चलेगी, 67 घंटे में पूरा करेगी सफर

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय पूर्व मध्य रेलवे ने जोगबनी और ईरोड के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस के नियमित परिचालन की घोषणा की है। यह ट्रेन 25 सितंबर से साप्ताहिक आधार पर चलेगी। ट्रेन नंबर 16601 ईरोड से हर बृहस्पतिवार सुबह 8:10 बजे रवाना होगी। यह जोगबनी तक का सफर 67 घंटे में पूरा करेगी। ट्रेन के मार्ग में प्रमुख स्टेशन काटपाड़ी, पेरंबूर, डीडीयू जंक्शन, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और फारबिसगंज शामिल हैं। यह शनिवार की सुबह 5:35 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और शाम 7 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 16602 जोगबनी से 28 सितंबर से हर रविवार को दोपहर 3:15 बजे रवाना होगी। यह सोमवार सुबह 5:15 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी और बुधवार सुबह 7:20 बजे ईरोड पहुंचेगी। उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन का उद्घाटन 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोगबनी से किया था। यह ट्रेन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर