मुख्यमंत्री का देवरिया दौरा प्रस्तावित:अक्टूबर के पहले सप्ताह में आ सकते हैं, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल देखा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्टूबर के पहले सप्ताह में देवरिया दौरा प्रस्तावित है। रुद्रपुर तहसील के कन्हौली गांव स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल व आर्चरी अकादमी में कार्यक्रम की संभावना है। इसे लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और शनिवार को अधिकारियों ने संभावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल ने खंड विकास अधिकारी एजाज अहमद, कोतवाल अनिल कुमार और चौकी इंचार्ज अविनाश मौर्य के साथ स्कूल परिसर का जायजा लिया। उन्होंने हेलीपैड स्थल, मुख्य मार्ग और सेफ हाउस की संभावित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 2 तस्वीरें देखिए… अधिकारियों ने कन्हौली इंटर कॉलेज के खेल मैदान और विद्यालय के पास स्थित अन्य मैदानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्थाओं की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।एसडीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात और साफ-सफाई से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप होनी चाहिए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु सिंह और आर्चरी अकादमी के संचालक संजीव कुमार सिंह से भी चर्चा हुई। संजीव कुमार सिंह अर्जुन और द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित हैं। एसडीएम ने उनसे कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था और अकादमी में संभावित गतिविधियों पर सुझाव लिए।इस अवसर पर स्थानीय समाजसेवी संकट मोचन चतुर्वेदी, पंकज कुमार, अखिलेश्वर सिंह, अनिल सिंह, सुभाष चौधरी, आलेख त्रिपाठी और अमित सिंह सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/GFCHtAf