मायके पक्ष ने ससुराल में किया हमला:एटा में तीन लोग घायल, पुलिस ने आरोपियों को किया पाबंद
एटा जिले के श्रीकरा गांव में बुधवार शाम को पारिवारिक विवाद में हिंसा हुई। विमलेश नाम की महिला के मायके पक्ष ने उसके ससुराल में घुसकर परिवार के तीन लोगों पर हमला किया। विमलेश दो दिन पहले धारिकपुर स्थित अपने मायके से ससुराल लौटी थी। शाम को उसके पिता भरत सिंह और भाई अर्पित छह अन्य लोगों के साथ कार और मोटरसाइकिल से ससुराल पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने भैंसों के बाड़े पर मौजूद परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। उन्होंने बिना बात किए सरिया और लाठी-डंडों का प्रयोग किया। इस हमले में विमलेश के ससुर देवकरण और उनके भाई दाताराम को चोटें आईं। परिवार के सदस्य राजकुमार भी घायल हुए। घायलों को एटा के वीरांगना अवंती बाई जिला मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। थाना प्रभारी कोतवाली देहात जितेंद्र पाल सिंह गौतम ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने शांति भंग के आरोप में मायके पक्ष के लोगों को पाबंद किया है। मामले की जांच चल रही है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply