मां तरकुलहा मंदिर में दी जाती है बकरे की बलि:नेपाल-बिहार समेत कई राज्यों से गोरखपुर आते हैं श्रद्धालु; देखें ड्रोन VIDEO

आज नवरात्रि का छठा दिन है। यूपी में देवी मंदिरों को सजाया गया है। जगह-जगह देवी पंडाल सजाए गए हैं। नवरात्रि के दिनों में गोरखपुर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। शहर से करीब 20 KM दूर चौरीचौरा क्षेत्र में ताड़ के पेड़ों के बीच बसे मां तरकुलहा देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगती हैं। मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहता है। यहां पूर्वांचल के अलावा बिहार, नेपाल, मध्यप्रदेश असम और अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु आते हैं। भक्त मनोकामना पूरी होने पर मां को बकरे की बलि चढ़ाते हैं। मान्यता है, इससे मां प्रसन्न होती हैं। बलि के बाद प्रसाद के रूप में बकरा खाते हैं, जिसका स्वाद विशेष माना जाता है। यह मंदिर डुमरी रियासत के वीर स्वतंत्रता सेनानी बाबू बंधू सिंह से जुड़ा है। वे अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते थे। हर जीत के बाद दुश्मनों का सिर मां तरकुलहा को चढ़ाते थे। अंग्रेजों ने उन्हें पकड़कर फांसी की सजा दी, लेकिन 7 बार फंदा टूट गया। 8वीं बार उन्होंने मां से प्रार्थना कर स्वयं फंदा डालकर बलिदान दे दिया। कहा जाता है, उसी समय पास के तरकुल के पेड़ से खून बहा। उसी स्थान पर मां का मंदिर बना, जो आज आस्था का प्रमुख केंद्र है। देखिए मंदिर का ड्रोन VIDEO…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pYXHPom