महिला आरक्षियों ने सीखे सेल्फ डिफेंस के गुर:रिजर्व पुलिस लाइन्स में प्रशिक्षण, सीओ बोलीं- महिलाएं हर परिस्थिति में खुद होंगी सक्षम

सीतापुर में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित परेड ग्राउंड में सेल्फ डिफेंस कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप महिला रिक्रूट आरक्षियों को आत्मरक्षा संबंधी व्यावहारिक और मानसिक कौशल सिखाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम की कमान क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी ने संभाली। वहीं महिला थाना प्रभारी इतुल चौधरी ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान महिला रिक्रूट्स को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विस्तृत अभ्यास कराया गया। 4 तस्वीरें देखिए… कैंप में प्रशिक्षकों ने महिला रिक्रूट्स को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाईं, जिनमें हाथों से बचाव, पकड़ से छूटने की विधियां, फुर्तीले मूवमेंट और अन्य बेसिक डिफेंसिक कौशल शामिल रहे। साथ ही, आत्मविश्वास बढ़ाने और परिस्थिति अनुसार त्वरित निर्णय लेने की क्षमता पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, मानसिक स्तर पर भी प्रशिक्षण दिया गया। इसमें तनाव प्रबंधन, परिस्थिति जागरूकता, मौखिक आत्मरक्षा रणनीति और कठिन परिस्थितियों में संयम बनाए रखने जैसी बातें शामिल थीं। सीओ नेहा त्रिपाठी ने महिला रिक्रूट्स से संवाद स्थापित करते हुए बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का नाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी महिला आरक्षियों ने सीखी हुई तकनीकों का अभ्यास कर दिखाया और भविष्य में ड्यूटी के दौरान खुद को सक्षम बनाने की प्रतिबद्धता जताया। सीओ नेता त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को न केवल सक्षम बनाते हैं बल्कि समाज में एक सशक्त संदेश भी देते हैं कि सुरक्षित रखने में सक्षम हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/nSaru1B