महिलाओं ने छेड़छाड़ करने वाले को पीटा:शामली के रामलीला मेले में हुई घटना, आरोपी फरार
शामली जनपद के कांधला कस्बे में चल रहे रामलीला मेले के दौरान दो महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की गैरमौजूदगी में पीड़ित महिलाओं ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। घटना देर रात उस समय हुई जब दो महिलाएं मेले में थीं। एक युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के मौके पर न होने के कारण महिलाओं ने स्वयं ही आरोपी को सबक सिखाने का फैसला किया। उन्होंने युवक को पकड़कर चप्पलों और थप्पड़ों से उसकी पिटाई की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिलाओं ने लगभग 10 सेकंड में आरोपी को 11 थप्पड़ मारे। आसपास मौजूद किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इस घटना ने जहां एक ओर नारी सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया, वहीं दूसरी ओर मेले में पुलिस की लापरवाही भी उजागर हुई। महिलाओं द्वारा आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस के आने की सूचना मिलते ही वह मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/hFUgH1G
Leave a Reply