महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह आज:68 छात्र, छात्राओं को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल देगी गोल्ड मेडल

आजमगढ़ के महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 7 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। दीक्षांत समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों के बीच गोल्ड मेडल और मेडल वितरित करेंगी। इसके साथ ही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चिदानंद सरस्वती अध्यक्ष परमार्थ निकेतन आश्रम ऋषिकेश होंगे। साथ ही उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री राजनीति तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दीक्षांत समारोह का शुभारंभ सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसपी डॉक्टर अनिल कुमार के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों ने तैयारी का जायजा ले लिया है। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। 68 गोल्ड मेडल में 51 छात्राओं को मिलेंगे मेडल दीक्षांत समारोह की तैयारियां लगभग पूरी, 68 गोल्ड मेडल पदक और 40 छात्र उपाधि से नवाजे जाएंगे। विश्वविद्यालय मेंकुल 68 गोल्ड मेडल पदक जिसमें 17 छात्र और 51 छात्राएं शामिल हैं। जहां तक उपाधि का प्रश्न है उन पदकों की संख्या 40 है। जिसमें 29 बेटे तथा 11 बेटियां शामिल रहेगी। उसमें से चांसलर मेडल 14 लड़कियां और तीन लड़के शामिल है। वही 37 बेटियों को तथा 14 बेटे वाइस चांसलर मेडल, से नवाजे जाएंगे। 12 विद्यार्थी ऐसे हैं। जिनको डबल मेडल मिल रहा है। आज फाइनल रिहर्सल मौके पर किया गया। जिसमें शासन प्रशासन से लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के लोगों द्वारा तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। दीक्षांत समारोह में 61456 बच्चों को डिग्री दी जाएगी। विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। किसी भी दशा में काले कपड़े पहनकर नहीं आना है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से 483 महाविद्यालय हैं संबद्ध महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से 483 महाविद्यालय संबद्ध हैं। इन सभी महाविद्यालय में मिलाकर दो लाख 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Lvm4hlY