महामंडलेश्वर बनी पूजा के मृतक से थे प्रेम संबंध:मृतक के पिता ने लगाए गंभीर आरोप, बोले-मेरे बेटे को प्रेमजाल में फंसाया, करना चाहती थी शादी

अलीगढ़ में हुए अभिषेक हत्याकांड ने एक नया मोड़ लिया है। रुपए के लेनदेन के बाद अब मृतक के पिता ने कथित महामंडलेश्वर डॉ अन्नपूर्णा भारती उर्फ पूजा शकुन पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि पूजा शकुन पांडेय ने उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया था। वह उनके बेटे को अपने साथ अलीगढ़ में ही रखती थी और उसके साथ उनके अनैतिक संबंध भी बन गए थे। यही कारण था कि वह उनके बेटे की शादी भी नहीं होने देना चाहती थी और खुद उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसके बाद उनके बेटे ने पूजा से दूरी बना ली थी और बाइक शोरूम खोला था। बड़ा था अभिषेक, फिर भी नहीं हुई शादी मृतक अभिषेक अपने पिता का बड़ा बेटा था। लेकिन उसके छोटे भाई की शादी पहले हो गई थी। बीते 10 दिसंबर 2024 को मृतक अभिषेक के भाई आशीष की शादी हुई थी। इसमें पूजा शकुन पांडेय और उनके पति अशोक पांडेय भी शामिल हुए थे। पिता ने आरोप लगाया कि अभिषेक उनका बड़ा बेटा था और वह पहले उसकी ही शादी करना चाहते थे। लेकिन पूजा शकुन पांडेय के कारण उन्हें अपने छोटे बेटे की शादी पहले करनी पड़ी थी। इसके बाद पूजा शकुन लगातार अभिषेक पर अपने साथ रहने और शादी करने का दबाव बना रही थी। अभिषेक के साथ डांस के वीडियो आए सामने पूजा शकुन पांडेय के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिसमें वह मृतक अभिषेक के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 10 दिसंबर 2024 का है, जब अभिषेक के छोटे भाई आशीष की शादी हुई थी। इसमें पूजा शामिल हुई थी। महामंडलेश्वर का पद और सन्यास होने के बाद भी पूजा शकुन पांडेय एक सामान्य महिला की तरह शृंगार करके विवाह में पहुंची थी और जमकर नाच गाना किया था। यह वीडियो परिवार के लोगों ने पुलिस को सौंपे हैं और अब यह सोशली मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। ये कैसा सन्यास, लोग कर रहे कमेंट सोशल मीडिया पर पूजा शकुन पांडेय और मृतक अभिषेक के साथ में डांस करने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें पूजा शकुन और मृतक ने एक ही रंग के मिलते जुलते कपड़े पहन रखे हैं। यह वीडियो 10 दिसंबर 2024 का बताया जा रहा है। जबकि पूजा शकुन पांडेय ने 2017 को सन्यास ले लिया था और वह महामंडलेश्वर बनी थी। जिसके बाद उनका नाम भी पूजा शकुन से बदलकर अन्नपूर्णा भारती हो गया था। जब यह वीडियो सामने आया तो लोग इस पर कमेट कर रहे हैं कि यह कैसा सन्यास है। सन्यास के बाद वह गृहस्थ महिलाओं के जैसे कैसे सज संवरकर शादी विवाह में शामिल हो रही हैं। गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगी सच्चाई एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि इस मामले में अशोक पांडेय को जेल भेजा जा चुका है और शूटरों में से एक गिरफ्तार हो गया है। गोली चलाने वाले आरोपी और पूजा शकुन की तलाश जारी है। पूजा की गिरफ्तारी के बाद ही सारी सच्चाई सामने आ सकेगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pnuZxqU