महराजगंज में दो दिवसीय आरोग्य मेला शुरू:केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने किया उद्घाटन, मरीजों को मिला मुफ्त इलाज

महराजगंज के रोडवेज परिसर में दो दिवसीय महा आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और अन्य गणमान्य लोगों के साथ शिविर का उद्घाटन किया। मुंबई की संस्था एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर द्वारा आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों ने मरीजों का निशुल्क इलाज किया। मरीजों को स्वास्थ्य जांच और परामर्श के साथ मुफ्त दवाएं भी दी गईं। दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई। उन्हें बैसाखी, चश्मा, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र जैसे सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और सस्ता बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर