मऊ में रास्ते के विवाद पर चले ईंट-पत्थर, VIDEO:आधे घंटे तक चला बवाल, पुलिस ने 13 लोगों को हिरासत में लिया
मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पतीला गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और 13 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें से दो को जेल भेज दिया गया है। यह विवाद करीब आधे घंटे तक चला, जिसमें दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लगभग आधा दर्जन महिलाओं सहित कई पुरुष एक बुजुर्ग व्यक्ति पर ईंटें फेंक रहे हैं। बुजुर्ग दीवार के सहारे छिपकर अपनी जान बचाता नजर आया। बताया जा रहा है कि रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था, जो आज हिंसक रूप ले लिया। सरायलखंसी थाना प्रभारी पंकज पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया गया। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें से दो लोगों को जेल भेज दिया गया है और अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/rKC5tOM
Leave a Reply