भिंड का चोर करहल से ट्रैक्टर चोरी में गिरफ्तार:ईंट भट्टे से चुराया था ट्रैक्टर-ट्राला, पुलिस ने किया बरामद

करहल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भिंड जिले के अटेर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव निवासी सुरजीत के रूप में हुई है। सुरजीत के पिता का नाम हवलदार सिंह है। घटना कुछ दिन पहले की है, जब करहल के ग्राम शाहजहांपुर स्थित एसएस ईंट उद्योग से एक ट्रैक्टर-ट्राला चोरी हो गया था। ट्रैक्टर के मालिक अंकित यादव ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने करहल थाने में शिकायत दर्ज कराई। अंकित यादव सिरसागंज रोड करहल के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चोरी किए गए ट्रैक्टर का नंबर यूपी 84 AU 6112 है। थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी के निर्देशन में उप निरीक्षक अरविंद सिंह की टीम ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी का ट्रैक्टर और ट्राला भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर