भाजपा का संकल्प-हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी:आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से लखनऊ में घर-घर तक पहुंचेगा स्वदेशी संदेश

भारतीय जनता पार्टी ने 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाले “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” का आगाज़ कर दिया है। शुक्रवार को लखनऊ महानगर कार्यशाला का आयोजन हलवासिया कोर्ट, हजरतगंज में हुआ, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी और राज्यसभा सांसद बृजलाल मौजूद रहे। स्वदेशी को अपनाकर ही बनेगा सशक्त भारत: त्र्यंबक त्रिपाठी मुख्य वक्ता त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग और स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “लोकल फॉर वोकल” आह्वान ने देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया है। त्र्यंबक त्रिपाठी ने कहा“आज भारत की तुलना अमेरिका और चीन से हो रही है। यह तभी संभव हुआ जब हमने स्वदेशी को अपनाया और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया।” अभियान का रोडमैप-3 महीने तक बड़े पैमाने पर कार्यक्रम स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, एक्सपोर्ट में भी बढ़त भाजपा नेताओं ने कहा कि “एक जिला, एक उत्पाद” योजना से हजारों करोड़ के स्वदेशी उत्पाद का निर्यात हो रहा है। स्ट्रीट वेंडर और कारीगरों को भी अभियान से जोड़कर उनके उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की योजना है। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी रहे मौजूद बैठक में सुधीर हलवासिया, रमेश तूफानी, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, अभिषेक खरे, मानवेंद्र सिंह, चेतन सिंह बिष्ट और राकेश गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/YUdwOTD