भाजपा का आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान गांव-गांव तक:BJP क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र बोले–स्वदेशी संकल्प से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव

अयोध्या के सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि “स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा” भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के तीन प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, तो प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी उत्पादों के प्रयोग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। कमलेश मिश्र ने बताया कि भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (25 सितम्बर) से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस (25 दिसम्बर) तक “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” चला रही है। इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना, ओडीओपी (वन डिस्टिक्ट वन प्रोडक्ट) और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं से देश के कारीगरों और उत्पादकों को नई पहचान दिला रही है। उन्होंने कहा कि जैसे स्वराज ने हमें राजनीतिक स्वतंत्रता दी, वैसे ही स्वदेशी अपनाने से आर्थिक स्वतंत्रता संभव होगी। “स्वदेशी संकल्प अभियान” आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार तैयार करेगा। इसमें युवाओं की भूमिका अहम होगी, क्योंकि देश का आर्थिक भविष्य उन्हीं के हाथों में है। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी, महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचंद्र यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गन्ना चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह, राधेश्याम त्यागी, अभिषेक मिश्र, आलोक सिंह रोहित, शैलेन्द्र कोरी, हरभजन गौड़ व बब्लू मिश्र सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/WeLaqxl