बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे में 197 वारंटी पकड़े:विशेष अभियान चलाया, फरार चल रहे आरोपियों को किया गिरफ्तार
बुलंदशहर पुलिस ने 24 घंटे के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान कुल 197 गैर-जमानती वारंटियों (एनबीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर यह अभियान पूरे जिले में चलाया गया। जनपद के सभी थानों की पुलिस टीमों ने समन्वय के साथ काम करते हुए इन फरार आरोपियों को दबोचा। ये सभी वारंटी लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की पकड़ से दूर थे। इनमें से अधिकांश गंभीर धाराओं वाले मुकदमों में वांछित थे, जिनकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी। इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि बुलंदशहर में अपराधियों के प्रति कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। फरार चल रहे अन्य वारंटियों की तलाश और गिरफ्तारी अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/BVrqANd
Leave a Reply