बागपत में राशन डीलर पर महिलाओं का विरोध:समय पर राशन न देने और दुर्व्यवहार करने का आरोप, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
बागपत के टटीरी कस्बे में महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि राशन डीलर समय पर राशन वितरण नहीं करता। महिलाओं ने बताया कि डीलर एक महीने के वेतन को पंजाब भेजने की बात कहकर उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। वह रात में राशन का वितरण करता है। शिकायत करने पर वह लखनऊ तक अपनी पहुंच होने की बात कहकर धमकाता है। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कहा कि राशन न मिलने से बच्चों के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है। उत्तर प्रदेश सरकार समय पर राशन की व्यवस्था कर रही है, लेकिन डीलर की मनमानी से लोग परेशान हैं। महिलाओं ने डीलर पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आपूर्ति अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply