बलिया में सेवा भारती ने किया कन्या पूजन:151 कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप मानकर पूजा गया
बलिया के अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुषांगिक संगठन सेवा भारती की बलिया इकाई ने 151 कन्या पूजन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने 151 कन्याओं का तिलक लगाकर पैर धोए और उनका सामूहिक पूजन किया। पूजन के बाद कन्याओं को सामूहिक भोजन कराया गया और अतिथियों ने उन्हें दक्षिणा भी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अम्बेश थे। उन्होंने कन्या पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नवरात्र में कन्याओं को देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनका पूजन विशेष फलदायी होता है। अम्बेश ने बताया कि कन्या पूजन में 2 से 10 वर्ष तक की कन्याओं को पूजने का विधान है। इसका उद्देश्य केवल देवी की कृपा प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में कन्याओं के प्रति सम्मान और उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। पूजन के दौरान कन्याओं को भोजन कराना और उपहार देना उनकी प्रसन्नता का प्रतीक है। उन्होंने जोर दिया कि कन्या पूजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और कन्याओं के प्रति सम्मान व प्रेम को बढ़ावा देने का माध्यम है। सेवा भाव जागृत करने से समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है और दूसरों की सेवा करने से आंतरिक नकारात्मकता भी कम होती है। कार्यक्रम का संचालन सेवा भारती के उपाध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय ने किया, जबकि अध्यक्षता सेवा भारती के अध्यक्ष ई. कृष्ण गोपाल सिन्हा ने की। मंच पर सेवा भारती के मंत्री अजय गुप्ता और उपाध्यक्ष राजीव कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर के नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, विभाग के सह विभाग कार्यवाह हरनाम, रामकुमार तिवारी, डॉ. संतोष तिवारी मारुति नन्दन, नगर प्रचारक प्रवीण, सेवा भारती समिति की विभाग मंत्री श्रीमती अंजना तिवारी, शिखा गुप्ता, आनन्द गुप्ता, रामबदन सिंह, नागेंद्र तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/mg3xSUN
Leave a Reply