बलरामपुर में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन:दशहरा पर्व पर उमड़ी लोगों की भीड़, डीएम ने किया राम दल का स्वागत

बलरामपुर में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। ऐतिहासिक बड़े परेड ग्राउंड में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग उमड़े। दशहरा समारोह की शुरुआत भगवान श्रीराम की सेना के स्वागत से हुई। बलरामपुर के जिलाधिकारी ने आरती कर राम दल का अभिवादन किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के प्रतीक रूप में एक कलाकार ने धनुष से अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। देखिए तस्वीरें… बलरामपुर का दशहरा अपने धार्मिक महत्व के साथ-साथ ऐतिहासिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। यह परंपरा लगभग 125 वर्षों से यहां निभाई जा रही है। पुतला दहन के बाद एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। लोग जलते पुतले से लकड़ियां और फनटियाँ लेने के लिए दौड़ पड़े। स्थानीय मान्यता के अनुसार, इन लकड़ियों को शुभ माना जाता है।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/8uQM5O0