बलरामपुर में परशुराम मंदिर का भूमि पूजन:पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा- भगवान परशुराम हमारे आराध्य और आदर्श हैं
बलरामपुर के धुसाह स्थित समय माता मंदिर के पास भगवान परशुराम के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। अखिल भारतीय ब्राह्मण जन कल्याण समिति द्वारा मंगलवार को इसका भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने विधि-विधान से यह कार्य संपन्न कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि भगवान परशुराम हमारे आराध्य और आदर्श हैं। वे वीरता के प्रतीक थे। उन्होंने भगवान परशुराम को न्याय के प्रति धर्म रक्षक, तप, त्याग और तेज का संगम बताया। दद्दन मिश्र ने ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शक्ति का प्रयोग तभी करना चाहिए जब उद्देश्य न्याय और जन जागरण का हो। इस अवसर पर गेल्हापुर मंहम बृजानंद महाराज, एमएलके पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जेपी पाण्डेय, भाजपा नेता उदय प्रकाश त्रिपाठी, विनय मिश्र और शेरावाली शुक्ला कोमल सहित अन्य वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। समिति के जिलाध्यक्ष राम नरेश त्रिपाठी ने मंदिर निर्माण की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। महामंत्री अमरीश शुक्ल ने अप्रैल माह में परशुराम जयंती तक मंदिर निर्माण कार्य पूरा करने की अपील की और जन सहयोग का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तुलसीश दुबे ने किया। इस दौरान समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, निर्मल कुमार पाण्डेय उर्फ बब्बल, सेतु बंधु त्रिपाठी, संजय मिश्र, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, इंद्र प्रकाश त्रिपाठी, संदीप मिश्र सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/cHefwgO
Leave a Reply