बरेली में बुलडोजर के साथ पुलिस का रूट मार्च:दिनभर गरजा योगी का बुलडोजर, रात में निकला रूट मार्च, उपद्रवियों की संपत्तियों पर बुलडोजर एक्शन जारी
बरेली हिंसा में शामिल उपद्रवियों के ठिकानों पर शनिवार को बुलडोजर की कार्रवाई दिनभर चलती रही। पूरे दिन बुलडोजर गरजता रहा और रात होते ही पुलिस ने बुलडोजर के साथ रूट मार्च निकाला। आगे-आगे पुलिस फोर्स और पीछे-पीछे बुलडोजर चलता दिखा। महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया दमखम किला थाना क्षेत्र में रात को IPS सोनाली मिश्रा के नेतृत्व में बुलडोजर के साथ रूट मार्च किया गया। इसमें पुलिस, PAC, RAF और बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी शामिल हुईं। इस रूट मार्च ने महिला शक्ति का दमदार अहसास कराया। जखीरा से शुरू होकर पूरे इलाके में निकला मार्च रूट मार्च जखीरा मोहल्ले से शुरू हुआ और किला थाना क्षेत्र के कई इलाकों में निकला। बुलडोजर और पुलिस को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का संदेश साफ था—जो भी बरेली की फिजा में जहर घोलेगा, उसके खिलाफ बुलडोजर एक्शन तय है। तौकीर रज़ा की पार्टी के नेता पर बड़ी कार्रवाई 26 सितम्बर की हिंसा के बाद पुलिस और प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई से हड़कंप मच गया। बीडीए ने IMC के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीस के बारातघर पर बुलडोजर चला दिया। 1000 वर्गगज में बना करीब 5 करोड़ की लागत का बारातघर ध्वस्त कर दिया गया। नगर निगम ने 200 दुकानों पर चलाई जेसीबी सिर्फ बीडीए ही नहीं, बल्कि नगर निगम ने भी कार्रवाई की। सैलानी मार्केट की करीब 200 दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन का संदेश साफ था कि उपद्रवियों और उनके मददगारों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। योगी सरकार का बुलडोजर मॉडल गौरतलब है कि यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ ‘बुलडोजर बाबा’ के नाम से मशहूर हैं। जो भी प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, उस पर योगी का बुलडोजर चलता है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/m0wAbgI
Leave a Reply