बदायूं में नवरात्र के बाद कन्याभोज:नगला शक्तिपीठ पर कंजक पूजन करने वालों की लगी भीड़, सुबह 5 बजे से उमड़े भक्त

बदायूं में नवरात्र संपन्न होने के बाद आज घरों में कन्याभोज का आयोजन किया जा रहा है। मंदिरों में भी भंडारे आयोजित किए गए हैं, जिनमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। दूसरी ओर, गांधी ग्राउंड में दशहरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार सुबह से ही घरों में कन्याभोज की तैयारियां शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने साफ-सफाई कर कन्याओं के लिए भोजन तैयार किया। भोजन कराने के बाद उन्हें अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार देकर विदा किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों और शक्तिपीठों का रुख किया। शहर के नगला शक्तिपीठ पर भारी भीड़ उमड़ रही है। भंडारों का आयोजन करने वाले लोग रात से ही यहां डेरा डाले हुए थे। रातभर भोजन की व्यवस्था की गई और सुबह माता रानी को भोग लगाने के बाद सुबह पांच बजे से प्रसाद वितरण शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपना उपवास पूर्ण किया। शाम को मंदिरों में भजन-कीर्तन का दौर भी चलेगा।

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/Bt9vJKE