फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर घटा:तीन तहसीलों के गांवों में बाढ़ का पानी, सड़कें कटीं; नाव से हो रहा आवागमन

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर सोमवार की रात 5 सेंटीमीटर घटकर 136 सेंटीमीटर पर पहुंच गया है। हालांकि, तीनों तहसीलों के गांवों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। डेढ़ महीने से बाढ़ से जूझ रहे क्षेत्र में लोगों को नाव से यात्रा करनी पड़ रही है। कई जगहों पर लोगों को पानी में से होकर गुजरना पड़ रहा है। गांवों में जलभराव से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। पशुओं के लिए चारे की समस्या गंभीर हो गई है। सदर तहसील और कायमगंज तहसील क्षेत्र में गंगा कटान कर रही है। कुछ लोग बाढ़ शरणालयों में रह रहे हैं, कुछ रिश्तेदारों के यहां चले गए हैं। कई लोग सड़क किनारे रहने को मजबूर हैं। बाढ़ के कारण स्टेट हाईवे और शाहजहांपुर-शमशाबाद मार्ग पर पानी बह रहा है। कंपिल-बदायूं मार्ग तीन जगहों से कट गया है। एक स्थान पर लोगों ने अस्थाई पुल बनाया है, जबकि दूसरी जगह नाव से आवागमन हो रहा है।

Read More

Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर