फतेहपुर में बिजली तार जोड़ने पर विवाद:दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, पुलिस ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के ग्राम सातों धरमपुर में बिजली का तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद गाली-गलौज से शुरू होकर लाठी-डंडों तक पहुंच गया, जिसमें एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं। झगड़े की सूचना पर पीआरवी टीम और असोथर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उपनिरीक्षक सूर्यकांत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवबोधन सिंह का डेरा मजरे सातों धरमपुर में बिजली के तार जोड़ने को लेकर मारपीट हो रही है। इस पर उपनिरीक्षक सूर्यकांत मय हमराह उपनिरीक्षक अविनाश यादव, आरक्षी विकेश कुमार, महिला मुख्य आरक्षी ममता राय तथा महिला आरक्षी नीतू के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने देखा कि पहला पक्ष सत्यम सिंह (25 वर्ष), शिवम सिंह (22 वर्ष), हर्षित सिंह (31 वर्ष), अमन तिवारी (26 वर्ष), मयंक तिवारी (22 वर्ष), अंकित तिवारी (25 वर्ष), अनिरुद्ध सिंह (20 वर्ष), सुदीप मौर्य (21 वर्ष), विराट (23 वर्ष) तथा आयुष पाल सभी लाठी-डंडे लिए हुए थे। वहीं, दूसरे पक्ष में सुधीर सिंह (46 वर्ष), सुनील सिंह (48 वर्ष), पुनीत सिंह (35 वर्ष) और धनंजय सिंह (40 वर्ष) निवासी शिवबोधन सिंह का डेरा मजरा सातों धरमपुर शामिल थे। दोनों पक्ष गांव के पास लगे ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन को लेकर तार काटने और जोड़ने पर एक-दूसरे से भिड़ गए थे। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, तो वे नहीं माने और आपस में मारपीट करते रहे। इस दौरान प्रथम पक्ष के मयंक तिवारी को हल्की चोटें आईं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। उपनिरीक्षक सूर्यकांत ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय कार्य में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम पर भी हमला किया गया था और मामले में अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।
Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/OjRh7H5
Leave a Reply