प्रेमी को न्यूड कर लोहे की रॉड-डंडे से पीटा:मुंह पर पेशाब किया, गरम तवे पर बैठाया; लखीमपुर में प्रेमिका से मिलने आया था

लखीमपुर में प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों और गांव वालों ने पकड़ लिया। चोर बताते हुए युवक को न्यूड कर उसका सिर मुंडवाया। पेड़ से बांधकर कर उसे लोहे की रॉड से पीटा गय। गरम तवे पर बैठाया। एक युवक ने उसके मुंह पर पेशाब भी किया। इस पूरे मामले का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर लड़की के परिवार के 5 लोगों पर केस दर्ज कर किया है। वहीं महिला ने गांव के चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। मामला मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… लड़की ने फोन कर युवक को बुलाया था मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया– उसका पड़ोस के गांव की एक लड़की से अफेयर था। 24 सिंतबर को लड़की ने फोन कर उसे घर बुलाया था। इसके बाद रात 12 बजे वह लड़की से मिलने पहुंचा। इस दौरान लड़की के घर वालों ने चोर कहते हुए उसे पकड़ लिया। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसका सिर मुडवा दिया। पेड़ से बांधकर लात–घूंसों से पीटा। लोहे की रॉड से भी मारा। इसके बाद उसे गरम तवे पर बैठाया। जिससे उसे गंभीर चोट आई है। पीड़ित युवक ने पुलिस को सत्येंद्र यादव, पुनीत यादव, जसविंद, जितेंद्र और सुमित यादव के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबरन चार लोग घर में घुसे और मारपीट की वहीं महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। 24 सितंबर की रात 12 बजे करीब थाना मैलानी क्षेत्र के राजकिशोर, राजकुमार, आशुतोष और निखिल उसके घर में जबरन घुस आए। लाठी–डंडों से हमला कर दिया। शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच चौकी प्रभारी हिमांशु आनंद सिंह को सौंपी गई है। अब जानिए वीडियो में क्या है मामले के दो वीडियो सामने आए हैं। एक 9 सेकेंड का है, दूसरा 43 सेकेंड का है। पहले वीडिया में दिख रहा है एक न्यूड युवक अधमरी हालत में जमीन पर पड़ा है। आसपास लोगों की भीड़ लगी है। इस दौरान एक शख्स आता है। युवक के मुंह पर पेशाब करने लगता है। वहीं दूसरे वीडियो में कुछ लोग न्यूड हालत में युवक के दोनों हाथों को पकड़कर खेतों में खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में डंडा है। युवक की हालत ऐसी है कि वह कुछ बोल भी नहीं पा रहा है। आवाज से लग रहा है कि आसपास लोगों की भीड़ है। ———————————– ये खबर भी पढ़िए… राजा भैया के हथियारों के जखीरे का VIDEO देखिए:दशहरे पर पूजा कर रहे, मेज में सजाए गए 200 से ज्यादा हथियार विधायक राजा भैया ने दशहरे पर पत्नी भानवी सिंह को जवाब दिया। उन्होंने कुंडा के अपने बेंती महल में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। राजा भैया के शस्त्र पूजन की वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी करबाइन शामिल हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Curated by DNI Team | Source: https://ift.tt/pXMSPHC