प्रयागराज के अलोपशंकरी मंदिर में 51 ब्राह्मणों ने किया यज्ञ:महंत यमुनापुरी बोले- मोदी जी सभी राष्ट्रनायकों में सूर्य की तरह चमकते रहें
प्रयागराज के शक्ति पीठ अलोपशंकरी देवी मंदिर में बुधवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान संत समाज ने किया। आयोजन का मकसद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्म दिन पर उन्हें दीर्घायु प्रदान करने की कमाना करना था। इस अवसर पर महंत यमुनापुरी महाराज अध्यक्ष श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन संपन्न कराया। देखिए तीन तस्वीरें… वैदिक ब्राह्मणों ने हवन कुंड में आहूतियां अर्पित कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु होने की प्रार्थना की। अनुष्ठान के दौरान विशेष रूप से यह कामना की गई कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक बार फिर विश्व गुरु बने और उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए ईश्वर शक्ति प्रदान करें। महंत यमुनापुरी महराज ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर, तीर्थराज प्रयाग में स्थित शक्तिपीठ, अलोप शंकरी देवी मंदिर में यज्ञ और हवन का आयोजन किया गया है। सनातन परंपरा में जन्मदिन को यज्ञ और दीपक जलाकर मनाया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए भगवती जगदंबा से प्रार्थना व कामना की कि मोदी जी सभी राष्ट्रनायकों में सूर्य की तरह चमकते रहें और राष्ट्र को आगे बढ़ाते रहें। यह यज्ञ 51 ब्राह्मणों द्वारा किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज के नागरिक भी शामिल हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की भी प्रशंसा की और उन्हें दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने लोगों को एकता के साथ रहने और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का संदेश भी दिया।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply