प्रतापगढ़ में दो युवतियों को सांप ने काटा:एक को खेत में तो दूसरी को घर के आंगन में डसा, दोनों का इलाज जारी
प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप के काटने की घटनाएं सामने आई हैं। महदहा गांव की प्रिया पटेल को खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। शुरू में परिजनों को गंभीरता का पता नहीं चला। शाम को हालत बिगड़ने पर उसे रात आठ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। दूसरी घटना सरसतपुर गांव में हुई। यहां एक युवती को सांप ने काट लिया। ग्रामीणों ने सांप को मारकर प्लास्टिक में रखा। उसे घायल युवती के साथ अस्पताल लाया गया। चिकित्सक डॉ. नीरज सिंह ने सांप को देखकर बताया कि यह जहरीला नहीं लग रहा है। फिर भी एहतियात के तौर पर युवती का इलाज जारी है। इन घटनाओं के बाद आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ गई है। लोग खेतों और घरों के आसपास साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। बारिश के मौसम में गांवों में सांप निकलने की घटनाएं आम हैं। इससे ग्रामीणों को खतरा बना रहता है।
Source: उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
Leave a Reply